सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने स्विट्जरलैंड में बिताया क्वालिटी टाइम, रोमांस में चूर हुआ कपल

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बीते साल शादी की थी। दोनों की वेडिंग फोटोज ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया था। सोनाक्षी और जहर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच सोनाक्षी और जहीर की नई फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देख फैंस गदगद हो गए हैं।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को साथ देख फैंस का दिन बन जाता है। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में सात फेरे लिए थे। इसके बाद कई बार दोनों वेकेशन पर जा चुके हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते हैं फोटोज पर...

sonakshi sinha zaheer iqbal pics

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बिताया क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान की फोटोज सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं। दोनों का हर एक पोज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में कपल को स्विट्जरलैंड की ट्रेन में सफर करते देखा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ' सच में यार… ये स्विट्जरलैंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट कितने सुविधाजनक है? हमें इसकी आदत हो सकती है'।

End of Feed