Sonakshi-Zaheer ने शेयर किया शादी का नया वीडियो, एक्ट्रेस ने Salman Khan को लगाया गले

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2024, 09:08 PM IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने अभी हाल ही में अपनी शादी का एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी की। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से काफी चर्चा में हैं। शुरू में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का जमकर विरोध किया गया। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा भी इस शादी के खिलाफ दिखे, लेकिन कपल पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की नई वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video (1)

Instagram

सोनाक्षी-जहीर ने शेयर किया शादी का वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी होने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। कपल एक के बाद एक शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर रहा है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी का एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा काजोल और अनिल कपूर संग डांस करती हुई नजर आईं। वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) की भी झलक देखने को मिल रही है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

End of Feed