Sonakshi Sinha की परवरिश पर Mukesh Khanna ने उठाए सवाल, आगबबूला होकर एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sonakshi Sinha Slams Mukesh Khanna: बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक किस्सा याद करते हुए तंज कसा है, जब वो क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में संजीवनी बूटी कौन लाया था, इसका जवाब नहीं दे पाई थीं। इस बयान के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुकेश खन्ना को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Sonakshi Sinha Slams Mukesh Khanna for THIS Reason: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इस बार मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर निशाना साधा है। मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एपिसोड को याद किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से 'रामायण' को लेकर एक सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब एक्ट्रेस नहीं दे पाई थीं। उस एपिसोड में सवाल था कि लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी कौन लाया था। इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा को पता नहीं था। अब मुकेश खन्ना ने उस किस्से को याद करते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को इन चीजों का ज्ञान नहीं दिया। मुकेश खन्ना के इस कमेंट पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने आगबबूला होते हुए 'शक्तिमान' अभिनेता को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Mukesh Khanna and Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को दिया मुंहतोड़ जवाब

शत्रुघ्न सिन्हा और परवरिश को लेकर तंज कसे जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को लताड़ लगाते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'मैंने अभी आपका बयान पढ़ा, जिसमें आप कह रहे हैं कि 'रामायण' को लेकर सही जवाब ना देना मेरी नहीं मेरे पिता शत्रुघ्न सिन्हा की गलती है। मैं आपको याद दिला दूं उस दौरान दो औरतें हॉट सीट पर थीं, जिन्हें इस सवाल का जवाब पता नहीं था लेकिन आपने मेरे ही नाम का मुद्दा उठाया।'

End of Feed