Son Of Sardaar 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) मुख्य भूमिका में थे। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू कर चुके हैं। एक्टर जल्द सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर फिल्म की शूटिंग स्कॉलैंड में करेंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में अजय के साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Son Of Sardaar 2 (Credit Pic: Instagram)
अजय देवगन और पंकज त्रिपाठी साथ में पहली बार काम करने वाले हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म में रवि किशन भी दिखाई देंगे। रवि किशन का फिल्म में क्या रोल होगा। इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
पकंज त्रिपाठी के साथ रवि किशन भी आएंगे नजर
रवि किशन के काम को लापता लेडीज और मिशन रानीगंज में काफी पसंद किया गया। दमदार कास्ट के साथ मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। सन ऑफ सरदार रोमकॉम मूवी है। फिल्म में अजय की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अजय और संजय की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
वहीं, अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की औरों में कहां दम था जल्द रिलीज होगी। अजय के साथ तबू और जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखाई देंगे।
