Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: नहीं टलेगी कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट, भूषण कुमार ने खुलेआम किया जंग का ऐलान

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग मूवी सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की टक्कर टलती हुई नहीं दिख रही है। भूल भुलैया 3 के निर्माता भूषण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि वो कार्तिक आर्यन की फिल्म को 1 नवंबर के दिन ही रिलीज करेंगे।

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: कोरोना काल खत्म होने के बाद से ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए दर्शकों का बहुत कम प्यार मिला है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने कई सारी फिल्म रिलीज की हैं लेकिन दर्शकों ने चुनिंदा मूवीज पर ही प्यार की बारिश की है। सलमान खान जैसे स्टार की टाइगर 3 भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी है, जिस कारण सभी चिंतित हैं। साल 2024 के अंत में दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होनी हैं, जिनकी टक्कर की वजह से ट्रेड एनालिस्ट परेशान नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिस कारण माना जा रहा है कि इन्हें एक साथ रिलीज करना इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3

कई लोगों का मानना है कि रोहित शेट्टी और भूषण कुमार में से कोई एक निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट में जरूर बदलाव करेगा लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन दोनों में से कोई भी अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भूषण कुमार ने मीडिया से बात की और बताया कि वो अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को तय तारीख पर ही रिलीज करेंगे। भूषण कुमार के इस ऐलान के बाद भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच टक्कर होना पक्का माना जा रहा है।

End of Feed