Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फिल्म को इसी साल दीवाली पर रिलीज किया जाना है। अब सिंघम अगेन के ट्रेलर को लेकर एक नया अपडेय सामने आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। बड़ी स्टारकास्ट की वजह से सिंघम अगेन को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं। बाज यहां इस अपडेट पर नजर डालते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again Trailer: अजय, अक्षय और रणवीर का एक्शन, दीपिका-करीना का जादू! इन 5 कारणों से तबाही मचा देगा ट्रेलर
Singham Again Trailer to be Launched on October 7
भूल भुलैया 3 संग होगा क्लैश
कॉप्स यूनिवर्स की इस मूवी को देखने के लिए सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है। कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड मूवी भूल भुलैया 3 के साथ क्लैश के बाद भी सिंघम अगेन को जबरदस्त कमाई हांसिल हो सकती है। अब ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर सामने आए खबर पर नजर डालते हैं।
इस दिन रिलीज हो सकता है Singham Again का ट्रेलर
रोहित शेट्टी की मूवी सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज हो सकता है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बड़ा इवेंट होस्ट किया जाएगा। जिसमें फिल्म के कई स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। फिल्म ट्रेलर लॉन्च को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक प्रोग्राम के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
