Singham Again Trailer: अजय, अक्षय और रणवीर का एक्शन, दीपिका-करीना का जादू! इन 5 कारणों से तबाही मचा देगा ट्रेलर

Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म 'सिंघम अगेन' का पहला ट्रेलर-टीजर आज रिलीज होने वाली है। जिस वजह से फैंस के बीच इसको लेकर खूब बज बना हुआ है। यहां हम उन 5 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनकी वजह से आपको फिल्म का ट्रेलर मिस नहीं करना चाहिए।

Singham Again Trailer: बॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अब दमदार वापसी करने वाले हैं। 'कॉप्स यूनिवर्स' के सरताज रोहित शेट्टी अपनी पुलिसवालों की फौज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार हैं। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में इतने स्टार्स मौजूद हैं कि ऐसा लगता है मानों पूरा बॉलीवुड ही इसमें नजर आने वाला है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस के बीच बेताबी बढ़ रही है। फिल्म दीवाली वीकेंड पर ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब मूवी का पहला ट्रेलर- टीजर आज रिलीज किया जाएगा। यहां हम उन 5 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनकी वजह से आपको सिंघम अगेन का ट्रेलर किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'

5 Reasons to Watch Singham Again Trailer.

5 Reason to Watch Singham Again Trailer (इन 5 कारणों से जरूर देखें सिंघम अगेन का ट्रेलर)

1. रोहित शेट्टी के एक्शन से होगा दीदार

डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने फिल्मों के जरिए जो थिएट्रिकल एक्सपीरियंस दर्शकों को करवाते हैं वह काफी हटकर होता है। पलटती गाड़ियां, दमदार फाइटिंग सींस और रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग। रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म दर्शकों को निराश नहीं छोड़ती हैं। सिंघम, सिंघम 2, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब सिंघम अगेन के जरिए रोहिट शेट्टी नए रिकॉर्ड ब्रेक करने को तैयार हैं।

End of Feed