Sikandar: सलमान खान स्टारर में हुई इस स्टार की भतीजी की एंट्री !! नाम जानकारी होगी खुशी

Anjini Dhawan Joins Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान स्टारर में अब वरुण धवन की भतीजी को सहम भूमिका ऑफर हुई है। इस फिल्म में अन्जिनी धवन की एंट्री से फैन्स भी खुश हैं।

Anjini Dhawan Joins Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के जरिए ऑडियंस को अगले साल ईद के मौर पर एंटरटेन करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान स्टारर को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में जानकारी देते हुए बताया कि मेकर्स ने 'सिकंदर' में शर्मन जोशी को कास्ट कर लिया है। अब लेटेस्ट जानकारी यह है कि भाईजान की 'सिकंदर' में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अन्जिनी धवन की एंट्री हो गई है।

Salman Khan's Anjini Dhawan

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर मूवी 'सिकंदर' में निर्माताओं ने अब अन्जिनी धवन को कास्ट कर लिया है। टीम ने इस समय अन्जिनी के किरदार को जानकारी को गुप्त ही रखा है। फिल्म में उन्हें बेहद अहम रोल में देखा जाएगा। सलमान खान की हाई-ऑक्टेन ड्रामा से भरपूर इस एक्शन फिल्म को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इसमें सलमान खान को दोहरी भूमिका में देखा जाएगा।

End of Feed