Sikandar: रश्मिका मंदान संग रोमांटिक गाने की शूट करने के लिए यूरोप जाएंगे सलमान खान !! ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लूट लेगी फैन्स का दिल

Salman Khan-Rashmika Mandanna's Romantic Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) में उनका रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ एक बेहद प्यारा रोमांटिक नंबर होगा। इस गाने की शूटिंग करने के लिए सलमान खान और रश्मिका मंदाना जल्द ही यूरोप के लिए रवाना होंगे।

Salman Khan to Shoot Romantic Song With Rashmika Mandanna: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग सेट से कई पिक्स सामने आई हैं, जिन्होंने भाईजान के फैन्स एक अंदर एक अलग ही क्रेज पैदा कर दिया है। अब खबरें हैं कि सलमान खान फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ एक रोमांटिक नंबर करने की तैयार कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि गाने की शूटिंग यूरोप की जाएगी।

Salman Khan and Rashmika Mandanna

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और रश्मिका मंदाना जल्द ही यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे। यह गाना प्रीतम द्वारा कंपोज किया जाएगा। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने यूरोप में इस गाने को बड़े स्केल पर शूट करने का प्लान बनाया है। यह रोमांटिक नंबर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में जान डाल देगा। एक यूरोप पहुंचने के बाद गाने की लोकेशन्स लॉक कर दी जाएंगी। 'सिकंदर' से पहले सलमान खान और प्रीतम ने फिल्म 'किक' में एक साथ काम किया था, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी।

End of Feed