Sikandar: रश्मिका मंदाना संग इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान, बॉक्स ऑफिस मचेगा कोहराम

Salman Khan's Sikandar Will Go on Floors: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए जून का महिना चुना है। जानिए किस दिन से मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

Salman Khan's Sikandar Will Go on Floors: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म की घोषणा खुद सलमान खान ने ईद 2024 के खास मौके पर की थी। फिल्म का निर्देशन साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक ए आर मुरुगादॉस (A R Murugadoss) करने वाले हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अहम भूमिका में नजर आएंगी। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स सलमान खान स्टारर की शूटिंग जून से ही शुरू करने वाले हैं।

Rashmika Mandanna And Salman Khan's Sikandar

सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की शूटिंग ए आर मुरुगादॉस 18 जून से शुरू करने जा रहे हैं। मेकर्स ने मुंबई में ही फिल्म के धांसू एक्शन सीन्स शूट करेंगे। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने 33 हजार फीट की उंचाई पर फिल्म के एक्शन सीन्स को शूट करने का फैसला किया है। इस अपडेट ने फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है। सलमान खान के लुक को लेकर अभी कोई डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

End of Feed