'परम सुंदरी' बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग इश्क लड़ाएंगी जाह्नवी कपूर, प्रोड्यूसर दिनेश विजान करेंगे निर्माण

Sidharth-Janhvi in Param Sundari: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा जाह्नवी कपूर ने निर्माता दिनेश विजान की नई फिल्म परम सुंदरी के लिए हाथ मिलाया है। यह पहला मौका है जब ये दोनों कलाकार किसी मूवी में रोमांस करते दिखाई देंगे। सिद्धार्थ-जाह्नवी ने अब तक किसी मूवी के लिए हाथ नहीं मिलाया है।

Sidharth-Janhvi in Param Sundari: लव आजकल, कॉकटेल, बदलापुर, हिन्दी मीडियम और मिमी जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके दिनेश विजान इन दिनों स्त्री 2 की बम्पर सफलता से सातवें आसमान पर हैं। दिनेश विजान अपने बैनर तले सफल हॉरर यूनिवर्स का निर्माण कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खबरों की मानें तो हॉरर यूनिवर्स के बाद अब वो रॉम-कॉम यूनिवर्स की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने पहली फिल्म भी फाइनल कर ली है और इसके लिए कलाकारों का चुनाव भी कर लिया है।

Sid Janhvi

दिनेश विजान की रॉम-कॉम यूनिवर्स की पहली मूवी में दिखाई देंगे जाह्नवी-सिद्धार्थ

पीपिंगमून की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो दिनेश विजान ने जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन थ्रिलर स्पाइडर को बंद करने का फैसला लिया है। इस फिल्म की जगह दिनेश विजान इन्हीं दोनों स्टार्स के साथ एक रोमांटिक मूवी बनाएंगे, जिसका नाम परम सुंदरी है। इस फिल्म का डायरेक्शन दसवीं के डायरेक्टर तुषार जलोटा करेंगे।

End of Feed