Janhvi Kapoor संग 'परम सुंंदरी' में रोमांस करेंगे Sidharth Malhotra, बोले- 'मेरे लिए नई शुरुआत...'

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'परम सुंदरी' का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने बताया कि वो इस फिल्म में जाह्नवी संग स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों पहली बार साथ में काम करेंगे। एक्टर ने कहा कि वो अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा कर दिया है। एक्टर ने बताया कि वो नेक्स्ट प्रोजेक्ट में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 'दसवी' फेम तुषार जलोटा 'परम सुंदरी' का निर्देशन कर रहे हैं। ये एक रोम कॉम मूवी है। एक्टर एक बार फिर पर्दे पर रोमांटिक हीरो का किरदार निभाएंगे। सिद्धार्थ और जाह्नवी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये भी पढ़ें- Scoop: सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी साथ करेंगे हॉरर-कॉमेडी मूवी में काम! जानें फ्लोर पर कब दस्तक देगी फिल्म

Sidharth-Janhvi

Sidharth Malhotra-Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)

सिद्धार्थ ने कहा, 'ये दिवाली मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैंने अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। कई सालों बाद मैं फिर से रोमांटिक जॉनर की मूवी कर रहा हूं। मैं जाह्नवी संग कुछ नया और यादगार बनाने के लिए उत्सुक हूं। यह एक नया चैप्टर है। मुझे लगता है नई शुरुआत के लिए सही समय है'। कुछ दिनों पहले खबरे आई थी कि सिद्धार्थ और जाह्नवी साथ में थ्रिलर मूवी में नजर आएंगे। लेकिन अब दोनों साथ में रोम कॉम मूवी में दिखाई देंगे। तुषार जलोटा की फिल्म क्लासिक लव स्टोरी होगी।

End of Feed