खुशी से फूले नहीं समा रही Sidharth Malhotra की नानी, होने वाली बहू Kiara Advani को दिया आशीर्वाद

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 7, 2023, 09:36 AM IST

sidharth malhotra nani reach jaisalmer: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की नानी भी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। सिद्धार्थ की नानी सूट पहने, शॉल ओढ़े और काला चश्मा लगाए व्हील चेयर पर बैठी दिख रही हैं। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिद्धार्थ-कियारा के बारे में मीडिया से बात करती दिख रही हैं।

sidharth malhotra nani blessing for Couple Marriage: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सभी रस्में की जा रही हैं। होने वाले दूल्हा-दुल्हन के सभी परिवार वाले और करीबी शादी के वेन्यू में पहुंचते जा रहे हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की नानी भी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। सिद्धार्थ की नानी सूट पहने, शॉल ओढ़े और काला चश्मा लगाए व्हील चेयर पर बैठी दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिद्धार्थ-कियारा के बारे में मीडिया से बात करती दिख रही हैं।

Sidharth Kiara Wedding

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा की नानी को जैसलमेर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। वह व्हील-चेयर पर बैठी थीं और पैपराजी को स्माइल देती दिखीं। पोते की शादी को लेकर सिद्धार्थ की नानी बेहद खुश हैं। सिद्धार्थ की नानी का कहना है कि वो उन दोनों के लिए खुश हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को आशीर्वाद देने के लिए जैसलमेर पहुंची हैं।यह पल सिद्धार्थ के फैंस के लिए काफी इमोशनल था क्योंकि अभिनेता की नानी को उन लोगों ने इतना खुश देखा।

End of Feed