युवराज सिंह बायोपिक में 6 छक्के जड़ेगा ये नया-नवेला एक्टर, बातों-बातों में किया इशारा

Siddhant to play Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बीते साल ऐलान किया था कि उनकी जिंदगी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। युवराज ने बायोपिक का ऐलान करते हुए उस एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया था जो इसमें दिखाई देगा। हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने बातों-बातों में इशारा किया है कि वो युवराज सिंह की बायोपिक में दिखाई दे सकते हैं।

Siddhant to play Yuvraj Singh: भारत में केवल दो ही चीजें फेमस हैं; एक तो बॉलीवुड और दूसरा सिनेमा। अगर किसी चीज में लोगों को इन दोनों का ही तड़का मिल जाए तो फिर कहना ही क्या है....। जल्द ही दर्शकों के सामने एक ऐसी चीज आने वाली है कि उनकी चांदी हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं युवराज सिंह की बायोपिक मूवी की, जिसका ऐलान बीते साल हो चुका है। युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट का ऐसा चमकता सितारा हैं, जिसकी चमक सालों-साल रहेगी। भारतीय क्रिकेट के इसी सितारे के ऊपर जल्द ही एक बायोपिक मूवी बनेगी, जिसकी प्लानिंग काफी समय से चल रही है।

Yuvraj Singh Biopic

हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कुछ इस तरह का इशारा दिया है कि लोग मान रहे हैं कि वो स्क्रीन पर युवराज सिंह बने नजर आएंगे। असल में सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा है कि वो सपना देखते हैं कि मैदान में युवराज सिंह की तरह खेल रहे हैं। उनके इस बयान के बाद लोग मान रहे हैं कि वो जल्द ही युवराज सिंह की बायोपिक करने वाले हैं और उससे पहले इस तरह के बयानों से भूमिका बना रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी इंडस्ट्री के एक अच्छे एक्टर हैं, जिनके साथ मेकर्स बड़ी-बड़ी फिल्में बना रहे हैं। ऐसे में अगर युवराज सिंह बायोपिक के लिए उनके नाम का ऐलान होता है तो कोई अचम्भा नहीं होगा।

End of Feed