Siddhant Chaturvedi Starrer Yudhra Release Date: श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम (Mom) की सफलता के बाद, रवि उदयवर ने एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म युधरा की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म फिल्म को फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी को लीड रोल निभाते देखा जाएगा और मालविका मोहनन फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अब एक्शन थ्रिलर की रिलीज डेट तय कर दी है। युध्रा को 20 सितंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
Yudhra Release Date
यह भी पढ़ें- Animal डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी को Adil Hussain ने दिया करारा पलटवार, पहले जताया था कबीर सिंह करने पर पछतावाYoud
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है युध्रा
एक सोर्स ने न्यूज पोर्टल को बताया, 'एक्सेल और युध्रा की टीम ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस तारीख के बारे में सोचा है। युध्रा एक हाई-ऑन एक्शन फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत और विदेशों में की गई है और मेकर्स सिद्धांत चतुर्वेदी को फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पेश करने का प्लान बना रहे हैं। टीम 20 सितंबर को अपनी फीचर फिल्म रिलीज करने के लिए एक्साइटेड हैं।'
सोर्स ने आगे बताया कि फिल्म में राघव जुयाल को खलनायक की भूमिका में दिखाया गया है। 'किल के बाद, राघव युध्रा में विलेन के रोल में नजर आएंगे। युध्रा में सिद्धांत और राघव के बीच टक्कर होने वाली है। सिद्धांत चतुवेर्दी ने गली बॉय से अपने करियर शुरुआत की और एमसी शेर के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया। अब अनन्या पांडे के साथ 'खो गए हम कहां में' भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
