श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग देखी 'सैयारा', थिएटर से बाहर जाते हुए कपल का वीडियो हुआ वायरल

Shraddha-Rahul Watched Saiyaara: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू मूवी 'सैयारा' (Saiyaara) की हाइप कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की शाम इस मूवी को देखने के लिए श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग गई थीं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।

Shraddha-Rahul Watched Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू रोमांटिक मूवी 'सैयारा' (Saiyaara) का क्रेज लोगों के अंदर अभी भी बरकरार बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए न्यू कपल्स की बड़ी भीड़ देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) के साथ मंगलवार की शाम फिल्म 'सैयारा' देखने पहुंचीं। इस कपल को फैन्स ने 'सैयारा' की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया।

Shraddha Kapoor Watched Saiyaara With Beau Rahul Mody

'सैयारा' की स्क्रीनिंग के दौरान श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को कैजुअल लुक में देखा गया। कई फैन्स भी हैरान रह गए, जब उन्होंने फिल्म खत्म होने के बाद श्रद्धा कपूर की उनके बॉयफ्रेंड राहुल के साथ सिनेमाघर से बाहर निकलते हुए देखा। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर यह खूब पसंद किया जा रहा है। हरकोई इस कपल की जमकर तारीफ कर रहा है। बीते ही दिन श्रद्धा कपूर ने 'सैयारा' की तारीफों के पुल बांधे थे।

End of Feed