Chandu Champion में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करेगी ये हसीना! रणबीर कपूर संग लगाए थे ठुमके

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 6, 2023, 09:18 AM IST

Chandu Champion cast: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कबीर खान की मूवी चंदू चैम्पियन में नजर आने वाले हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा हाल ही में हो गई है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लग गई हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Kartik Aaryan and Shraddha Kapoor in Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साल 2023 के बाद अब साल 2024 में भी बड़े पर्दे पर कार्तिक की कई फिल्में धमाका करने वाली हैं। कबीर खान की मूवी चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) में भी कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा हाल ही में हो गई है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं इसका निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जाने वाला है, जो 'बजरंगी भाईजान' और '83' जैसी जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लग गई हैं। फिल्म चंदू चैम्पियन में कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आने वाली है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed