Rahul Mody संग Shraddha Kapoor ने सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि, बोलीं 'दिल रख ले लेकिन नींद...'

Shraddha Kapoor Share Selfie With Rumored Beau Rahul Mody: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोक्रप्रिय एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) एक क्यूट सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की ये सेल्फी खुद पसंद की जा रही है।

Shraddha Kapoor Share Selfie With Rumored Beau Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया की दुनिया में खूब एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर श्रद्धा कपूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पिक्स शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने गले में 'R' नाम का एक पेंडेंट डाला हुआ था। तभी से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि श्रद्धा कपूर राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) संग रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने कुछ देर पहले कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते की पब्लिक कर दिया है।

Rahul Mody संग Shraddha Kapoor ने सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि, बोलीं 'दिल रख ले लेकिन नींद...'

कुछ मिनट पहले 19 जून के दिन श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग सेल्फी खींचकर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने सेल्फी शेयर करते हुए बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।' श्रद्धा कपूर के इस कैप्शन से एक बात साफ हो गई है कि एक्ट्रेस का दिल उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने चुरा लिया है। दोनों की इस क्यूट जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। फैन्स कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed