Shraddha Kapoor and Aditya Roy Kapoor Movie: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की है। दोनों को फिल्म आशिकी 2 (Ashiqui 2) में उनकी केमिस्ट्री की वजह से काफी पसंद किया गया था। आदित्य और श्रद्धा ने स्क्रीन पर धूम मचा दी है और फैंस अब दोनों की ऑनस्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य और श्रद्धा अब डायरेक्टर मोहित सूरी की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा
Aditya roy kapoor and Shraddha Kapoor
एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे आदित्य और श्रद्धा
ऐसा माना जा रहा है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। फिल्मफेयर को एक सोर्स ने बताया, 'प्रोजेक्ट को फाइनल करने पर काम किया जा रहा है, आदित्य और श्रद्धा भी डेट्स को फाइनल करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मोहित और उनकी क्रिएटिव टीम कहानी और स्टोरीलाइन पर काम कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में ही फिल्म की ऑफिशियल घोषणा की जा सकती है।
पिछले साल आदित्य और श्रद्धा कई मौकों पर फिर से एक साथ भी नजर आए थे। सबसे पहले सितंबर 2024 में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद अक्टूबर 2024 में, श्रद्धा की आदित्य रॉय कपूर के हमशक्ल के साथ मुलाकात और तस्वीरें फिर से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। इस वजह से अब दोनों की इस फिल्म को लेकर भी फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
