Shocking: अवॉर्ड फंक्शन में नाचने से 2 मिनट पहले नखरे दिखाने लगी थीं कैटरीना कैफ, मनाने के लिए हुई ये डील

Bollywood Shocking Facts: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई कहानियां हैं, जिन्हें सुनने के बाद भी कानों पर यकीन नहीं होता है। कैटरीना कैफ से जुड़ी ऐसी ही एक कहानी पर नजर डालते हैं। जब अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने से पहले अचानक वह नखरे दिखाने लगी थीं। पर ऐसा क्यों हुआ था?

When Katrina Kaif showed Tantrums at Award Function: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे किस्से जिन्हें सुनकर हैरानी भी होती है और कानों पर यकीन भी नहीं होता। आज हम इन्हीं में से एक इंसीडेंट पर नजर डालते हैं। कैटरीना कैफ एक बड़ा नाम हैं। जिनके सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अगर हम आपको कहें कि सिर्फ एक अवॉर्ड के लिए वह रोने लगी थीं और आखिरी मिनट पर परफॉर्म करने से मना कर दिया था, तो क्या आप यकीन कर पाओगे? इस सच्चाई को लेकर कैटरीना ने अभी तक कुछ नहीं कहा और ना ही इसके झुठलाया है। पर द प्रिंट में छपे एक कॉलम में इस बात का जिक्र किया गया था और कई आरोप भी गड़े गए थे। उस अवॉर्ड फंक्शन के इवेंट से जुड़ी एख शख्स ने पूरी सच्चाई रखी थी। आखिर हुआ क्या था? यहां इस पूरी कहानी पर एक बार नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'पल में तोला पल में माशा...' जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान, लोगों को नहीं हो रहा कानों पर यकीन!

Bollywood Shocking Facts: Katrina Kaif Showed Tantrums for an Award

Bollywood Shocking Facts: Katrina Kaif Showed Tantrums for an Award

अवॉर्ड न मिलने पर रोने लगी थीं कैटरीना कैफ

रिपोर्ट में साफ लिखा था, ' साल 2010 में एक अवॉर्ड फंक्शन में जब कैटरीना कैफ को परफॉर्म करना था, तो उन्होंने अचानकर नखरे दिखाना शुरू कर दिया और परफॉर्म करने से मना करने लगीं। जबकि पूरे पैसे पहले ही दे दिए गए थे, वो भी एडवांस में ही। इन नखरों की एक वजह थी, वो भी अवॉर्ड न मिलना। इवेंट वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, बोली कि डील परफॉर्मेंस की हुई थी अवॉर्ड की नहीं। फिर अचानक वह रोने लगीं और कहा कि तुम लोग मुझे कभी अवॉर्ड नहीं देते। बस परफॉर्म करने के लिए बुलाते हो।'

End of Feed