पत्नी पूनम सिन्हा के प्यार को ठुकराकर रीना राय संग इश्क लड़ाने पर बोले Shatrughan Sinha, कहा- 'एक लड़के के लिए यह आम...'

Shatrughan Sinha and Reena Roy Affair: बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और उनकी पत्नी पूनम सिंहा की शादी काफी सुर्खियों में रही है। शत्रुघ्न सिन्हा की को स्टार रीना रॉय और उनके रिश्ते की वजह से काफी विवाद हुआ था। जिसपर अब एक्टर ने रिएक्ट किया है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Shatrughan Sinha and Reena Roy Affair: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इस साल अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की तो ऐसी कई खबरें सामने आने लगीं कि परिवार इस शादी से खुश नहीं है। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने तो इस शादी के खिलाफ खुलकर बात की और शामिल भी नहीं हुए। हालांकि सोनाक्षी की शादी से सालों पहले शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। इस वजह एक्टर का अपनी को स्टार रीना राय संग अफेयर था। जिसको लेकर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर बात की है। यहां एक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।

Shatrughan Sinha and Reena Roy Relationship

Shatrughan Sinha and Reena Roy Relationship

रीना रॉय संग अफेयर पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

लेहरन रेट्रो के साथ इंटरव्यू में एक समय पर दो महिलाओं को डेट करने के सवाल का जवाब देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं नाम नहीं लूंगा। लेकिन, मैं उन सभी महिलाओं का आभारी हूं जो मेरी लाइफ का हिस्सा थीं। मुझे किसी के प्रति कोई शिकायत नहीं है। मैं उनके बारे में कभी बुरा नहीं सोचता। उन सभी ने मुझे आगे बढ़ने और एक सफल इंसान बनने में मदद की है।' इसी के साथ ही एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने अपनी लाइफ में कई गलतियां की हैं। एक लड़का जो पटना से आया था, उसके लिए इंडस्ट्री की चकाचौंध और ग्लैमर में खो जाना एक आम बात थी। मुझे नहीं पता था कि स्टारडम को कैसे हैंडल करना है। लेकिन मेरी लाइफ में पूनम के आने के बाद काफी हेल्प मिली।

End of Feed