Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही सिन्हा परिवार में अनबन की खबरें चरम पर हैं। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को लेकर बयान दिया है। शत्रुघ्न ने स्पष्ट किया है कि जब उनकी बेटी सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी करने का फैसला किया तो परिवार के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी। सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि जहीर इकबाल के अलग धर्म के होने की वजह से शत्रुघ्न इस शादी से नाखुश थे। शादी में उनकी मौजूदगी ने आलोचकों को चुप करा दिया था। इसी के साथ ही एक्टर ने जहीर और सोनाक्षी को 'मेड फोर इच अदर' का भी टैग दिया था। अब यहां शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर नजर डालते हैं।
'उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है'
गलाट्टा इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शत्रुघ्न की एक वीडियो क्लिप दिखाई गई, जहां वह अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ बैठे थे और कपल के बारे में बात कर रहे थे। जिसपर शत्रुघ्न ने कहा, 'वह हमेशा कहती है, ‘पापा मेरी ताकत का जरिया हैं’ इसलिए यह मेरा कर्तव्य था कि मैं वही रहूं और उस उम्मीद पर खरा उतरूं। इसलिए, मैं एक स्तंभ की तरह उनके बगल में खड़ा हूं।' उनके फैसले और खुशी में हमारी खुशी थी।'
जहीर इकबाल ने किया ये खुलासा
जहीर इकबाल ने शत्रुघ्न सिन्हा से अपनी मुलाकात को लेकर बात करते हुए एक बयान में कहा, 'अंकल, मैं सोच रहा था, मैं थोड़ा, मैं थोड़ा नहीं पूरा प्रपोज कर देता हूं।' वह कहते है, 'अच्छा, बहुत अच्छा, बहुत अच्छा।'
