Shalini Pandey on Jayeshbhai Jordaar Failure: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से शालिनी पांडे ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में अपनी परफॉर्मेंस से शालिनी पांडे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस मूवी की जबरदस्त सफलता के बाद शालिनी पांडे को यशराज के बैनर तले बनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में शालिनी पांडे के साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में थे। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की असफलता पर अब शालिनी पांडे (Shalini Pandey) ने काफी समय बाद चुप्पी तोड़ी है।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए शालिनी पांडे ने फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के फेलियर पर बड़ा रिएक्शन दिया है। शालिनी पांडे ने कहा, 'जब मैंने 'जायेशभाई जोरदार' जैसी फिम की तो यह पेपर पर काफी मजेदार लग रही थी। यशराज की इस मूवी में रणवीर सिंह अहम भूमिका में थे। फिल्म की कहानी शानदार थी और एक मजबूर किरदार भी था। जब यह मूवी असफल रही तो मेरा दिल टूट गया था। अच्छी बात यह रही कि जिस तरह का काम मैं चाहती थो वो मुझे मिला।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शालिनी पांडे को हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' में देखा गया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनाया गया है। बीते साल रिलीज हुई 'महाराज' में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। शालिनी ने शो में जुनैद खान और शरवरी के साथ काम किया था।
