Shah Rukh Khan की एक झलक पाकर गदगद हुए फैंस, मिनटों में वायरल हुआ किंग खान का वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2024, 11:08 PM IST

Shah Rukh Khan Spotted Video: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान नए लुक में नजर आए। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है।

Shah Rukh Khan Spotted Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। शाहरुख खान की फिल्मों को लोगों को खूब प्यार मिला था। साल 2023 के बाद 2024 में किंग खान के फेैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है। शाहरुख खान इस वीडियो में नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद किंग खान के फैंस देखते रह गए। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान के नए वीडियो में क्या खास है।

Shah Rukh Khan New Look

Instagram

शाहरुख खान के लुक ने काटा गदर

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान के फैंस एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान हुडी से अपने फेस को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूम उठे। शाहरुख खान के इस वायरल हो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई किंग खान के लुक का दीवाना हो गया, तो कोई शाहरुख खान की झलक देख गदगद हो गया।

End of Feed