Shah Rukh Khan Approached Rajkumar Hirani For Film Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी धमाकेदार फिल्म 'डंकी' (Dunki) के साथ बॉलीवुड में तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी ये मूवी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का गाना 'लुट पुट गए' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने लोगों पर इस कदर छाप छोड़ी कि चारों ओर उसी की चर्चा है। इन सबके बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में एक्स ऐप पर आस्क एसआरके सेशन की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिये।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'डंकी' महज इतने करोड़ में हुई तैयार, राजकुमार हिरानी ने की थी तगड़ी प्लानिंग
आस्क एसआरके सेशन में ही एक फैन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से 'डंकी' (Dunki) के बारे में सवाल करते हुए लिखा, "सर 'डंकी' के लिए आपने राजकुमार हिरानी से बात की थी या फिर उन्होंने अपने आप फिल्म के लिए आपको चुना था?" इस बात का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था। वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली। एडिटिंग भी वहीं चल रही है।" शाहरुख खान से सवाल-जवाब का सिलसिला यहीं पर खत्म नहीं हुआ। एक फैन ने उनसे 'डंकी' शब्द का मतलब भी पूछा।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से फैन ने सवाल करते हुए लिखा, "सर 'डंकी' (Dunki) नाम रखने की वजह बता सकते हैं?" इसपर शाहरुख खान ने जवाब दिया, "डंकी बॉर्डर के दूसरी ओर अवैध रूप से जाने के तरीके को वर्णित करता है। इसे 'डंकी' कहा जाता है। इसे फंकी, हंकी और मंकी की तरह भी प्रनाउंस किया जाता है।" बता दें कि शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी जैसे सितारे अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
