मां के निधन के बाद बेसूध नजर आईं Farah Khan, दोस्त का दुख बांटने परिवार संग पहुंचे Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Warm Hug To Farah Khan: फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया। इस मुश्किल समय में शाहरुख खान दोस्त फराह खान के साथ खड़े नजर आए। एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ फराह के घर पहुंचे थे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया। मां के निधन से फराह पूरी तरह से टूट गई है। फिल्म मेकर के करीब दोस्त और परिवार के लोग उनके घर पर पहुंचे रहे हैं। फराह के पुराने दोस्त शाहरुख खान भी इस मुश्किल समय में परिवार के साथ पहुंचे। शाहरुख और फराह का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शाहरुख फराह के घर से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर फराह को गले लगाते हुए उन्हें संभालते हुए दिख रही हैं। फराह और शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed