Shah Rukh Khan ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, पत्नी गौरी खान ने शेयर की बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें

Shah Rukh Khan Birthday Celebration Pic: शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने खास दिन को परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया है। एक्टर की पत्नी गौरी खान ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं।

Shah Rukh Khan Birthday Celebration Pic: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्टर को बर्थडे विश करने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं। एक्टर ने अपने परिवार के साथ अपने खास दिन का जश्न मनाया। एक्टर की पत्नी गौरी खान ने किंग खान के बर्थडे सेलिबेशन की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। गौरी ने पति को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। ये भी पढ़ें- समंदर किनारे Kareena Kapoor ने पति सैफ अली खान को किया Kiss, कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Birthay Pic (credit Pic: Instagram)

फोटो में शाहरुख केक कट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के साथ उनकी पत्नी गौरी खान खड़ी नजर आ रही हैं और साथ में बेटी सुहाना क्लैप करते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में गौरी शाहरुख का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, परिवार और दोस्तों के साथ शानदार शाम हैप्पी बर्थडे एसआरके। इस कैप्शन के साथ गौरी ने दो हार्ट इमोजी बनाई है।

End of Feed