King Announcement: क्या शाहरुख खान के जन्मदिन पर अनाउंस होगी सुहाना खान संग मूवी, जानिए क्या है खबर?

Shah Rukh Khan Movie King's Announcement: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आखिरी फिल्म डंकी पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी अपडेट सामने आने लगे हैं। जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Shah Rukh Khan Movie King: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। जबकी फिल्म को लेकर प्री प्रोडक्शन स्टेज कब का खत्म हो गया है। फिल्म को शूटिंग को लेकर भी बीते दिन कई अपडेट सामने आए हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकता है। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है। जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान एक को स्टार के तौर पर नजर आने वाली हैं। अभी तक फिल्म को लेकर काफी कम ही अपडेट सामने आई है। ज्यादातक चीजें अभी तक मेकर्स ने काफी गुप्त रखी हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर 2024 को हो सकती है। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें

Shah Rukh Khan and Suhana Khan Movie 'King'

Shah Rukh Khan and Suhana Khan (Credit: Instagram/@aryan)

जल्द होने वाली है किंग की अनाउंसमेंट

मिड डे की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनिरुद्ध रविचंदर शाहरुख खान की फिल्म किंग के लिए म्यूजिक तैयार करने वाले हैं। जिसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि फिल्म की अनाउंसमेंट के लिए एक म्यूजिक स्कोर भी रेडी किया जा रहा है। फिल्म की ऑफिशियल घोषणा 2 नवंबर, 2024 को शाहरुख खान के जन्मदिन पर हो सकती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी एक्शन सीन करती हुईं नजर आने वाली है।

End of Feed