जंतर-मंतर पहुंचीं Shabana Azmi, प्रदर्शनकारियों का बढ़ाया हौसला

Shabana Azmi Video: शबाना आजमी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरीं। उन्होंने छात्रा नेहा बोरा से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shabana Azmi Video: जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया। इस प्रदर्शन को कई बॉलीवुड और टीवी सितारों का भी समर्थन मिल रहा है। अब दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रही छात्रा नेहा बोरा से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मुझे नहीं पता..', Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल पर घूमा Mannara Chopra का दिमाग, बना लिया मुंह)

shabana azmi video (2)

शबाना आजमी ने बढ़ाया हौसला (pic credit-zoom instagram)

शबाना आजमी ने बढ़ाया हौसला

एक्ट्रेस शबाना आजमी प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने नेहा बोरा से मुलाकात की, उन्हें गले लगाया और उनका हाथ चूमकर अपना समर्थन जताया। नेहा ने इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ;शबाना आजमी मैम, आपके समर्थन, एकजुटता और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' इस पोस्ट पर अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी प्रतिक्रिया दी। इससे पहले 14 जुलाई को शबाना आजमी ने सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "प्रिय सोनम वांगचुक, देश को आपके जैसे लोगों की जरूरत है। आप अन्याय के खिलाफ और सच के साथ खड़े रहते हैं। हमें आप पर गर्व है। इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपना अनशन खत्म करें। छात्रों को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। यह लड़ाई अंत तक लड़नी है, इसलिए आपका स्वस्थ रहना जरूरी है। हम आपके साथ हैं।'

End of Feed