Selfiee Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) आज 24 फरवरी 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। अब फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शन भी लगातार सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार की बीती 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई हैं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराट, रक्षाबंधन और रामसेतु के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'सेल्फी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ना चाहते हैं। हालांकि शुरुआती ट्रेंड के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी भी एक बड़ी डिजास्टर साबित हो सकती है। ट्विटर पर फिल्म को लेकर जो कमेंट सामने आ रहे हैं वह अक्षय कुमार और मेकर्स के लिए यकीनन निराश करने वाले हैं। फिल्म देखकर लौट रहे ज्यादातर दर्शक सेल्फी की स्टोरीलाइन और अक्षय कुमार की एक्टिंग से काफी निराश नजर आ रहे हैं। फिल्म सेल्फी को लेकर फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Selfiee Twitter Reaction
साल 2023 की पहली डिजास्टर होगी 'सेल्फी'
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' को लेकर फैंस के रिव्यू काफी खराब आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी सेल्फी देखी है। यह बॉलीवुड की कुछ सबसे बेकार फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार की एक्टिंग काफी ज्यादा निराशाजनक रही है। हालांकि इमरान हाशमी ने अपने रोल में अच्छा किया है। फिल्म में केवल एक अच्छी चीज है वो मृणाल ठाकुर का डांस है जो आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं, इसलिए पैसे बर्बाद मत करो।' इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार की 7वीं डिजास्टर फिल्म'।
Just watched #Selfiee 👎Review - Selfiee is one of the worst movie ever made in Bollywood. Performance of Akshay i… t.co/b5R2kZa331
— ANI (@ANI) Feb 23, 2023
As a Huge fan of @akshaykumar, I got a chance to go to #Selfiee Premier, PVR Dynamic, Juhu.First half not much goo… t.co/CjqERCk3uM
— ANI (@ANI) Feb 23, 2023
एक तरफ जहां फिल्म के ज्यादातर रिव्यू खराब आ रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म की तारीफ भी की है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी सेल्फी देखी। फिल्म काफी अच्छी लगी है मुझे। कई सीन ने जहां जमकर हंसाया वहीं कई सीन पर रोना भी आ गया मुझे। अक्षय कुमार अपने फैंस का काफी अच्छे से जानते हैं।'
Watched #Selfiee and laughed my heart out while getting emotional at some places. Becoming a superstar isn't easy a… t.co/AqPZz4AZTQ
— ANI (@ANI) Feb 24, 2023
फिल्म के ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो शुरुआती ट्रेंड के अनुसार फिल्म का प्रदर्शन काफी ठंडा रहने वाला है। 150 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म को पहले दिन 7-10 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग मिल सकती है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
