SCOOP: राकेश मारिया की बायोपिक के लिए जॉन अब्राहम को मिला Rohit Shetty का साथ, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा कोहराम

Rohit Shetty Joins John Abraham Next As Producer: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो लेटेस्ट जानकारी निकलकर सामने आई है उसके अनुसार टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की नेक्स्ट फिल्म को रोहित शेट्टी का साथ मिल गया है। यह मूवी मुंबई पुलिस के पूर्व जॉइंट कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक होगी।

Rohit Shetty Joins John Abraham Next As Producer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी नई मूवी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम को मुंबई पुलिस के पूर्व जॉइंट कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर बन रही फिल्म ऑफर हुई है। इस मूवी में जॉन अब्राहम को बड़े परदे पर राकेश मारिया का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जॉन अब्राहम की इस नेक्स्ट को बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का साथ मिल गया है।

Rohit Shetty and John Abraham

जॉन अब्राहम की नेक्स्ट को मिला रोहित शेट्टी का साथ

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार रोहित शेट्टी ने अब राकेश मारिया की बायोपिक के लिए जॉन अब्राहम के साथ हाथ मिला लिया है। इस कॉप यूनिवर्स फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट नहीं बल्कि प्रोड्यूस करेंगे। सुनने में आ रहा है कि 2025 की गर्मियों में फिल्म को शुरू कर दिया जाएगा। मेकर्स इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम को लीड रोल में देखने के लिए अभिनेता के फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed