पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले' इस दिन होगी रिलीज, महान हस्तियों की कहानी को पर्दे पर देखेंगे लोग

Phule Movie Release Date: भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर फिल्म रिलीज की घोषणा की गई है। ज्योतिराव फुले की भूमिका में प्रतीक गांधी और सावित्रीबाई की भूमिका में पत्रलेखा फिल्म में नजर आने वाली है। आइए बताते हैं कब रिलीज होगी ये फिल्म

Phule Movie Release Date: बॉलीवुड स्टार प्रतीक गांधी( Partik Gandhi) और अभिनेत्री पत्रलेखा( Patralekha) की अपकमिंग फिल्म 'फुले' की रिलीज डेट सामने आ गई है। आज सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर डांसिंग शिवा फिल्म्स और किंग्समैन प्रोडक्शन ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। फिल्म 11 अप्रैल 2025 को वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी, जिसमें ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के जीवन के संघर्षों को दिखाया जाएगा।

Phule Movie Release Date

भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर फिल्म रिलीज की घोषणा के गई है। रिलीज की तारीख सावित्रीबाई के पति और साथी सुधारक ज्योतिराव फुले की 197वीं जयंती है। फिल्म में ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले की असाधारण यात्रा को दिखाया जाएगा, जिन्होंने देश में बाल विवाह और लिंग आधारित उत्पीड़न जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाया और डटकर सामना किया। ऐसे समय में जब लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था और कम उम्र में उनकी शादी कर दी जाती थी, ज्योतिराव ने अपनी पत्नी को शिक्षित करने का फैसला किया। साथ मिलकर, उन्होंने महिलाओं, वंचित समुदायों और हाशिए के समूहों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया, जिसने भारत के सामाजिक दृष्टिकोण पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

End of Feed