Sarfira Twitter Review: सरफिरा में अक्षय कुमार पर भारी पड़ी राधिका मदान, ट्विटर पर मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

Akshay kumar Sarfira Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को ट्विटर पर लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

Sarfira Twitter Review: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म सरफिरा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि फिल्म सरफिरा पर अक्षय कुमार का करियर टिका हुआ है। लोगों का ये मानना है कि अगर फिल्म भी फ्लॉप हो गई तो उनको तगड़ा झटका लगेगा। वहीं सरफिरा रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म में राधिका मदान की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

sarfira

सरफिरा को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा एक ऐसे शख्स की कहानी है जो कि भारत की सबसे सस्ती एयरलाइंस बनाने का सपना देखता है। इस मूवी के ट्रेलर को देखकर ही कई लोगों ने फिल्म को देखने का मन बना लिया था। अब लोग फिल्म को लेकर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सरफिरा में अक्षय कुमार पर राधिका मदान भारी पड़ गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार ने फिर से दिल जीत लिया है। इसके अलावा भी लोग सरफिरा को लेकर कमेंट कर रहे हैं। ये सब देखकर ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी अच्छा परफॉर्म करने वाली है।

End of Feed