कार्तिक आर्यन पर निर्माता संदीप सिंह का बड़ा आरोप, बोले 'सफलता मिलने के बाद बदल...'

निर्माता संदीप सिंह ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जबसे एक्टर को सफलता मिली है, तब से वो पूरी तरह से बदल गए हैं। जब वो सफल नहीं हुए थे तब उनके साथ खाते-पीते और घूमते थे लेकिन जब से कार्तिक स्टार बने हैं तब से वो संदीप सिंह का कॉल तक नहीं उठा रहे हैं।

निर्माता संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। संदीप सिंह ने दावा किया है कि कार्तिक आर्यन सफलता पाने के बाद पूरी तरह से बदल चुके हैं और पुराने दोस्तों को याद तक नहीं करते हैं। संदीप सिंह के अनुसार वो स्ट्रगल के दिनों में कार्तिक आर्यन के साथ थे लेकिन अब वो उनसे बात तक नहीं करते हैं। यहां तक कि जब वो उनसे बात करने की कोशिश करते हैं तो कार्तिक आर्यन उन्हें रिस्पॉन्ड तक नहीं करते हैं। संदीप सिंह के अनुसार, कार्तिक आर्यन को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से उन्हीं ने ही मिलाया था और रमेश तौरानी के साथ भी कार्तिक की पहली मुलाकात उन्होंने ही कराई थी।

Untitled design

सिद्धार्थ कनन्न के साथ संदीप सिंह ने बात करते हुए कहा है, 'मेरा एक दोस्त था, वो आज बहुत बड़ा स्टार है और हम लोग सालों से साथ में खाए-पीए, घूमे, जब तक वो स्टार नहीं बन गया.... वो मेरे से सुझाव भी लेता था लेकिन अब वो फोन पर भी बात नहीं करता है।'

End of Feed