Samantha Ruth Prabhu की बीमारी बनी करियर में रोड़ा, फिल्मों से ले रही हैं ब्रेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 11:08 AM IST

Samantha Ruth Prabhu Taking Break: हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है की सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी के कारण फिल्मों से ब्रेक ले रही है। इस खबर को सुन सभी फैंस शॉक हो गए हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए एक्ट्रेसेस से जुडी सभी अपडेट्स।

Samantha Ruth Prabhu Taking Break: साउथ इंडस्ट्री एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय से देश-विदेश में काफी मशहूर हैं। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नाम पहले नंबर पर आता है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल में खबर सामने आ रही है की एक्ट्रेस फिल्मों से ब्रेक ले रही हैं। ब्रेक लेने की वजह उनकी बीमारी बताई जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जाने इस खबर से जुडी सभी अपडेट्स।

Samantha Ruth Prabhu की बीमारी बनी करियर में रोड़ा, फिल्मों से ले रही हैं ब्रेक

Samantha Ruth Prabhu Taking Break: हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है की सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी के कारण फिल्मों से ब्रेक ले रही है। इस खबर को सुन सभी फैंस शॉक हो गए हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए एक्ट्रेसेस से जुडी सभी अपडेट्स।

साउथ इंडस्ट्री के गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है की सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से जल्द ब्रेक लेने जा रही हैं। साउथ फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में राज कर रही सामंथा रूत प्रभु ने ये फैसला अपनी बीमारी के चलते लिया है। दरअसल एक्ट्रेस काफी समय से मायोसिटिस नामक बीमारी से झुज रही हैं। इस बीमारी में इंसान के मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। सामंथा ने इस बात का खुलासा कुछ समय पहले ही किया था,तभी से वो काम से छुट्ठी लेना का सोच रही थीं। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस लंबे समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दुरी बनाएगी, जब तक वो अच्छे से ठीक नहीं हो जाती।

End of Feed