Singham Again New Report: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। रोहित शेट्टी की इस मूवी में अजय देवगन समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। बीतों दिन ये खबर वायरल हुई थी कि सिंघम अगेन में सलमान खान बतौर चुलबुल पांडे बनकर एंट्री करेंगे। इस बीच अजय देवगन की मूवी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक सलमान मूवी में कोई कैमियो रोल नहीं करने वाले हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर..
सिंघम अगेन में नहीं दिखेंगे चुलबुल पांडे
ई-टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार सिंघम अगेन में सलमान खान कैमियो नहीं करने वाले हैं। इस खबर के कई लोगों का दिल टूट गया है। फैंस ये चाहते थे कि वो सलमान और अजय को साथ देखें। हालांकि अब ऐसा लगता है कि फैंस का ये सपना अभी पूरा नहीं हो पाएगा। बता दें कि रोहित शेट्टी की तरफ से इसे लेकर अबतक कोई बयान नहीं आया है। ऐसा लगता है कि मूवी रिलीज के बाद ही ये पता चलेगा कि फिल्म में कौन कौन कैमियो करने वाला है। बता दें कि सिंघम अगेन 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच जंग देखने को मिलेगी।ये सितारे आएंगे नजर
बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी धमाल मचाएंगे। फैंस इस मूवी को देखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार हैं। वहीं ये देखना भी दिलचस्प होगा कि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में से किस मूवी को लोग ज्यादा प्यार देते हैं।
