सलमान खान ने रिलीज किया सिकंदर का 1st पोस्टर

Sikandar Poster: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपनी नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म सिकंदर के फर्स्ट पोस्टर में सलमान खान हाथ में भाला लिए दिख रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर में बनी फिल्म सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Sikandar Poster: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) बहुत ही जल्द अपने जन्मदिन के जश्न में डूब जाएंगे और फैंस उन्हें बधाइयां देने लगेंगे। फैंस की बधाइयों से पहले भाईजान ने हमेशा की तरह उन्हें एडवांस बर्थडे गिफ्ट दे डाला है। सलमान खान ने अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर का फर्स्ट पोस्टर इंस्टाग्राम के जरिए रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में सलमान खान हाथ में भाला लिए और सूट पहने दिख रहे हैं। फिल्म सिकंदर (Sikandar Movie Poster) का फर्स्ट पोस्टर देखने के बाद यह साफ है कि इसमें भाईजान स्टाइलिश अवतार में मारधाड़ करते दिखाई देंगे, जिसके लिए वो अपने फैंस के बीच मशहूर हैं। आप भाईजान के द्वारा शेयर किया गया सिकंदर का फर्स्ट पोस्टर नीचे देख सकते हैं:

Sikandar Poster

सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज होगा सिकंदर का टीजर

भाईजान ने भले ही सिकंदर की पहली झलक जन्मदिन से एक दिन पहले दिखा दी हो लेकिन वो इसका टीजर जन्मदिन के दिन ही पेश करेंगे। सलमान खान ने सिकंदर का पोस्टर रिलीज करते हुए फैंस को बताया है कि सिकंदर का टीजर 27 दिसम्बर के दिन सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। भाईजान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'कल सुबह मैं फिर आपसे मिलूंगा... 11:07 बजे। कल आएगा सिकंदर का टीजर।'

ईद 2025 पर रिलीज होगी भाईजान की एक्शन एंटरटेनर सिकंदर

सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं साबित हुई हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर में बन रही सिकंदर सलमान खान के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है क्योंकि इसे एआर मुर्गदास डायरेक्ट किया है। एआर एआर मुर्गदास अपने हटकर डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें साजिद नाडियाडवाला का साथ मिला है। साजिद नाडियाडवाला भाईजान की फिल्म पर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं ताकि दर्शक सिनेमाघरों से खुश होकर जाएं। फैंस को उम्मीद है कि सलमान खान की सिकंदर पिछले कुछ सालों की सारी कमी पूरी कर देगी।

End of Feed