Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने यूनिक स्टाइल में किया बिल्ली-बिल्ली का टीजर आउट, यूजर्स ने ली मौज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 07:25 PM IST

सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। एक्टर ने हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना बिल्ली - बिल्ली (billi billi) का टीजर आउट किया है। यूजर्स इस गाने पर रिएक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने फिल्म का दूसरा गाना बिल्ली बिल्ली (Billi Billi) का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर देखने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए। भाईजान ने ऑउट ऑफ द बॉक्स जाकर कुछ अलग तरीके से गाने का प्रमोट किया है। फैंस को एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स भाईजान के इस प्रमोशन पर मजे ले रहे हैं। गाने की टीजर की शुरुआत दो क्यूट बिल्लियों से होती है जो गार्डन एरिया में खेल रही हैं और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। बिल्ली बिल्ली को सिंगर सुखविंदर ने कंपोज किया है। ये एक पंजाबी गाना है। बिल्ली- बिल्ली का टीजर 15 सेकेंड का है।

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने यूनिक स्टाइल में किया बिल्ली-बिल्ली का टीजर आउट, यूजर्स ने ली मौज

गाने के टीजर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से कर रहे हैं। ये गाना 2 मार्च को रिलीज होगा। इस गाने पर रिएक्टर करते हुए एक फैन ने लिखा, भाईजान 90 के दशक को दोबारा वापस लाना चाहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। गाने को लेकर ऑडियंस के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

End of Feed