Salman Khan on Eid Celebration Behind bulletproof Glass: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मरने की धमकियां मिल चुकी है। कुछ महीनों पहले सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर गोलीबारी भी हुई थी। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश भी दिए गए। गोलीबारी होने के बाद सलमान खान ने अपनी बालकनी में बुलेटप्रूफ शीशा भी इनस्टॉल कराया था। इसके बाद सलमान खान ने इस साल ईद जश्न भी बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे सेलिब्रेट किया है। ईद का सेलिब्रेशन इस तरह करने पर अब सलमान खान ने रिएक्शन दिया है।
Pic Credit: Instagram/beingsalmankhan/
ईटाइम्स से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि उन्होंने क्यों इस साल के ईद का जश्न बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे सेलिब्रेट किया था। ईद के मौके पर सलमान खान के साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी अपार्टमेंट की बालकनी में मजूद थे। इस दौरान सलमान खान की एक झलक पाने के लिए लाखों फैन्स की भीड़ जमा हुई थी।
सलमान खान ने वजह बताते हुए कहा, 'ऐसा केवल हमने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए किया था। कभी-कभी ऐसा भी हुआ है जब हमें बालकनी में कोई फैन सोता हुआ मिल जाता था। वो ऊपर चढ़कर बालकनी में सो जाते थे तो हमें उस जगह को ढकना पड़ता था।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी के लिए सलमान खान को अपना वजन भी कम करना पड़ रहा है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया द्वारा किया जाएगा। 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रंगदा सिंह अहम रोल में दिखाई देंगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
