Pathaan हिट कराने के लिए मैदान में उतरे Salman Khan, रिलीज से 2 दिन पहले किया इतना बड़ा ऐलान

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan teaser: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया है कि उनकी नई मूवी किसी का भाई किसी की जान का टीजर 25 जनवरी के दिन रिलीज होगा। इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होगी। सलमान खान की फिल्म का टीजर पठान के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan teaser: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग मूवी पठान (Pathaan) इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म पठान में शाहरुख खान स्पाई का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), डिंपल कपाड़िया और जॉन अब्राहम (John Abraham) दिखाई देंगे। फिल्म पठान केवल शाहरुख खान के लिए ही नहीं बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण मूवी है क्योंकि इसका हिट होना बॉलीवुडवालों के जरूरी है। अगर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस हिला देती है तो आने वाले समय में दर्शक बॉलीवुड फिल्मों के टिकिट खरीदने से कतराएंगे नहीं और बॉलीवुड स्टार्स पर जमकर प्यार बरसाएंगे।

Pathaan हिट कराने के लिए मैदान में उतरे Salman Khan, रिलीज से 2 दिन पहले किया इतना बड़ा ऐलान

Pathaan हिट कराने के लिए मैदान में उतरे Salman Khan, रिलीज से 2 दिन पहले किया इतना बड़ा ऐलान

शाहरुख खान की फिल्म हिट कराने के लिए उनके दोस्त लगातार उनका साथ दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी जुड़ गया है। सलमान खान ने कुछ देर पहले ही ऐलान किया है कि वो अपनी अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज करेंगे। सलमान खान ने ट्वीट करके बताया है कि उनकी फिल्म का टीजर दर्शकों को छोटी नहीं बल्कि बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। सलमान खान ने ट्वीट में लिखा है, 'किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखो अब बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को...।' जिन लोगों को सलमान खान का ट्वीट समझ नहीं आया है, उन्हें हम बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 25 तारीख को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान का टीजर शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ अटैच होगा।

End of Feed