तीसरे दिन अंबानी परिवार के साथ जामनगर इवेंट में शामिल हुए सलमान खान, श्लोका अंबानी ने गले लगाकर किया स्वागत

Salman Khan at Ambani Family Event: फैन पेज की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सलमान खान( Salman Khan at Ambani Family Event) इवेंट में आते हैं। सबसे पहले वह श्लोका अंबानी( Shloka Ambani) को गले लगाते हैं।

Salman Khan at Ambani Family Event: एक्टर सलमान खान( Salman Khan) पिछले तीन दिनों से अंबानी परिवार के साथ जामनगर में हैं। दो दिन पहले भाईजान ने अपना जन्मदिन वहाँ मनाया था, उसके बाद उन्हें अनंत अंबानी ( Anant Ambani) के साथ जामनगर मॉल में स्पॉट किया गया था। अब सोशल मीडिया पर एक और इवेंट से जुड़ी वीडियो सामने आई है, जिसमें सलमान खान अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी के गले मिलते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan at Ambani Family Event

फैन पेज की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सलमान खान( Salman Khan at Ambani Family Event) इवेंट में आते हैं। सबसे पहले वह श्लोका अंबानी( Shloka Ambani) को गले लगाते हैं। वायरल वीडियो में सुपरस्टार को काले रंग की शर्ट के साथ ट्राउजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने इसे हरे रंग की जैकेट के साथ पेयर अप किया है। जब उन्होंने कार्यक्रम में अन्य मेहमानों का अभिवादन किया, तो अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू श्लोका मेहता से गर्मजोशी से गले मिलकर उनका स्वागत किया। इस ईवेंट की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आई हुई हैं जिसमें एक हॉल के अंदर हजारों लोगों को देखा जा सकता है। बता दें कि भाईजान का जन्मदिन मनाने के बाद उनके घर वाले वापिस मुंबई चले गए थे और सलमान खान वहीं जामनगर में रुक गए थे।

End of Feed