Sikandar Teaser Postponed: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बर्थडे का करोड़ों फैंस को इंतजार रहता है। आज यानी 27 दिसंबर को बॉलीवुड के दबंग खान का बर्थडे है। इस खास मौके पर लोग उन्हें दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सलमान अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा देने वाले थे। उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर का टीजर आज रिलीज होने वाला था। हालांकि अब नई खबर सामने आई है कि सिकंदर का टीजर का अभी रिलीज नहीं होगा। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मेकर्स ने आखिरी समय पर ऐसा फैसला क्यों लिया।
इस वजह से बढ़ी डेट
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वो काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी निधन की खबर सुनते ही लोग दंग रह गए हैं। राजनीतिक, बॉलीवुड और खेल जगत के तमाम लोग मनमोहन सिंह को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। अब साजिद नाडियाडवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद किया है। साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के टीजर का रिलीज डेट आगे बढ़ा दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। इसी को देखते हुए हमने सिकंदर के टीजर का रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। इस मुश्किल वक्त हम उनके परिवार के साथ खड़े है।'
कब रिलीज होगी सलमान खन की सिंकदर
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फैंस इन दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।
