Salman Khan ने धूमधाम से किया बप्पा का विसर्जन, दर्द में भी भाईजान ने बहन अर्पिता संग किया जमकर डांस

Salman Khan Dance With Sister Arpita: सलमान खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में गणेश चतुर्थी की बधाई दी। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश विसर्जन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर अपनी बहन अर्पिता के साथ जमकर डांस किया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan Dance With Sister Arpita: बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। अर्पिता ने बप्पा की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया। विसर्जन पूजा में सलमान भी शामिल हुए। भाईजान ने अपने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की अरती की। इसके अलावा अपनी बहन के साथ डांस भी किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बप्पा के विसर्जन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए भाईजान ने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। ये भी पढ़ें- Deepika Padukone के मंगलसूत्र नहीं पहनने पर फैंस ने किया सपोर्ट, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

salman khan

Salman Khan (Credit Pic: Instagram)

वीडियो में अर्पिता भगवान गणेश की मूर्ति लेते हुए नजर आ रही है। वीडियो में हेलन, अर्पिता के पति आयुष शर्मा, अरबाज खान, हेलन और बाकी लोग नजर आए। इसके अलावा हिमेश रेशमिया, वरुण शर्मा और संगीता बिजलानी भी पूजा और विसर्जन में शामिल हुए। ढोल के म्यूजिक पर सलमान अपनी बहन के साथ डांस करते हुए नजर आए। वहीं, आयुष अपनी बेटी आयत के साथ झूमते नजर आए। निरवान और अरहान खान भी अपना बेस्ट मूव दिखाते हुए नजरआए।

End of Feed