Praveena Deshpande Died: मनोरंजन जगत से आज एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे (Praveena Deshpande) की मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उनकी मौत की खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। सभी को एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
प्रवीना देशपांडे ने दुनिया को कहा अलविदा
मराठी और हिंदी सिनेमा की मशहूर सपोर्टिंग एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे ने 17 फरवरी 2026 को 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे 2019 से मल्टीपल मायलोमा बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी मौत से फिल्म, टीवी और थिएटर जगत में शोक की लहर है। प्रवीना को सलमान खान की साल 2011 की फिल्म 'रेडी' में शालू चौधरी के रोल के लिए बहुत प्यार मिला था। उन्होंने 'परमाणु', 'एक विलेन' और 'जलेबी' जैसी फिल्मों में भी काम किया। टीवी पर 'घर एक मंदिर', 'कुमकुम', 'करम अपना अपना' और 'कुल्फी कुमार बजे वाला' में उनकी भूमिकाएं काफी याद की जाती हैं। सभी लोगों को उनकी मौत से तगड़ा झटका लगा है।
प्रवीना देशपांडे ने इन सीरीज में मचाया धमाल
बताते चलें कि हाल ही में प्रवीना देशपांडे (Praveena Deshpande) ने 'द फैमिली मैन सीजन 3' में मनोज बाजपेयी की मां का रोल निभाया था और 'तस्करी' वेब सीरीज में कैमियो किया, जो उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और फिर टीवी और फिल्मों में मजबूत जगह बनाई। प्रवीना देशपांडे की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते थे। हाल ही में रिलीज हुई सीरीज तस्करी में प्रवीना ने धांसू एक्टिंग की थी। इस सीरीज को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। अब सभी लोग प्रवीना देशपांडे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
