Salman Khan ने मनाया एक्स गर्लफ्रेंड का जन्मदिन , Arpita Sharma के गले में हाथ डाले नजर आई Lulia Vantur

Salman Khan Celebrate Lulia Vantur Birthday: सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाते नजर आ रहे हैं। फोटो को अतुल अग्निहोत्री( Atul Agnihotri) ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया है।

Salman Khan Celebrate Lulia Vantur Birthday: सलमान खान ( Salman Khan) और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर( Lulia Vantur) ने हाल ही में जन्मदिन मनाया और ये जन्मदिन उन्होंने अकेले नहीं बल्कि सलमान खान के साथ मिलाया। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ लुलिया के जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान के जीजा सहित अन्य सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan Celebrate Lulia Vantur Birthday

सलमान खान ने लुलिया के साथ कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर दोनों सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आज भी उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाते नजर आ रहे हैं। फोटो को अतुल अग्निहोत्री( Atul Agnihotri) ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में अरहान खान( Arhaan Khan) , आयुष शर्मा( Ayush Sharma) समेत परिवार के सभी सदस्य कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वे ज्यादातर काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य संगीत नाइट में इस जोड़ी ने ओ ओ जाने जाना गाने पर डांस किया था। हाथ में गिलास थामे सलमान ने लुलिया वंतूर के साथ डांस करते हुए रात का लुत्फ उठाया।

End of Feed