No Entry 2 में से क्यों निकाले गए सलमान-अनिल-फरदीन, बोनी कपूर ने बताई असली वजह

Boney Kapoor gave Update on No Entry 2: नो एंट्री 2 में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को क्यों नहीं लिया गया, इस पर अब बोनी कपूर( Boney Kapoor) ने जवाब दिया है। बोनी कपूर ने बताया कि वह नो एंट्री 2 को बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Boney Kapoor gave Update on No Entry 2: सलमान खान( Salman Khan) , अनिल कपूर ( Anil Kapoor) और फरदीन खान( Fardeen Khan) की कॉमेडी फिल्म नो एंट्री ( No Entry) आज भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं, जिसने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। लेकिन , जैसे ही पता चल कि नो एंट्री 2 में पुरानी स्टारकास्ट नहीं बल्कि नए स्टार्स शामिल होंगे, इस खबर ने फैंस को हताश कर दिया था। नो एंट्री 2 में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को क्यों नहीं लिया गया, इस पर अब बोनी कपूर( Boney Kapoor) ने जवाब दिया है।

Boney Kapoor gave Update on No Entry 2

नो एंट्री 2 में नहीं होंगे अनिल कपूर-सलमान खान

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। बोनी कपूर ( Boney Kapoor) ने बताया कि वह नो एंट्री 2 को बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल जून में शुरू हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। नो एंट्री 2 की स्टारकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट शामिल नहीं होगी उसकी बजाए नए एक्टर इसका हिस्सा बनेंगे। बोनी कपूर ने बताया कि मैंने बहुत इंतजार किया लेकिन स्टार्स के अपने-अपने कारण थे, जिस वजह से मैंने नई स्टारकास्ट चुनी। मैं उनके काम का सम्मान करता हूं इसलिए मैं आगे बढ़ गया।

End of Feed