Salman Khan and Sangeeta Bijlani Marriage: सलमान खान की प्राइवेट लाइफ पर सभी की निगाहें रहती हैं। सलमान के स्टारडम का हर कोई दीवाना है। कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, सोमी अली और संगीता बिजलानी जैसी लीड एक्ट्रेस के साथ सलमान खान का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा है। इनको लेकर सलमान खान कई बार ओपनली बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच, संगीता बिजलानी के साथ उनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। हाल ही में संगीता बिजलानी टीवी शो इंडियन आइडल में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आई हैं। रियलिटी टीवी शो के दौरान उन्होंने सलमान खान से 'लगभग शादी' करने की अफवाहों पर बात की है। संगीता बिजलानी के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। यह भी पढ़ें- 'बेशक दूसरी औरतें मुझे आकर्षिक करती हों..' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद बोनी कपूर ने दिया ऐसा बयान, हैरान रह गए लोग
Salman khan and Sangeeta Bijlani
सच में छप गए थे सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड
सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता का सुर्खियों में रहा था। उस समय यह अफवाहें भी सामने आई थीं कि संगीता और सलमान की शादी होने वाली है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे। हालांकि इससे पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया और वह अलग हो गए। हालांकि इसका सही कारण अभी तक नहीं पता चला है।
इंडियन आइडल के एक एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट रितिका राज सिंह ने शादी के कार्ड की अफवाह को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सीधे तौर पर संगीता से पूछा, 'हमने सुना है कि आपकी और सलमान सर की शादी के कार्ड पहले ही छप चुके हैं?' इस सवाल से न सिर्फ संगीता बल्कि जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी हैरान रह गए। हालांकि, संगीता ने सच्चाई से मुँह नहीं मोड़ा और कहा, 'हाँ, यह झूठ नहीं है।'
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
