Salim Khan video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस टेंशन में आ गए हैं। कुछ देर पहले ही ये खबर सामने आई कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके तुरंत बाद सलमान खान अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले सलीम खान का एक वीडियो सामने आया था। इस क्लिप पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया था। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
समंदर किनारे वॉक कर रहे थे सलीम खान
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलीम खान फुल सुरक्षा के साथ समंदर किनारे घूमते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखकर ये बिल्कुल नहीं लग रहा है कि सलीम की तबीयत खराब है। हालांकि अब उन्हें अचानक से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ समय पहले ही सलमान खान अपने पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे। जब सलमान अस्पताल से बाहर निकल रहे थे तब पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड में चलता था सलीम खान का सिक्का
सलीम खान भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली स्क्रीनराइटर्स में से एक हैं। उन्होंने 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'त्रिशूल' और 'डॉन' जैसी क्लासिक फिल्मों से इतिहास रचा। 70 और 80 के दशक में सलीम-जावेद अख्तर की जोड़ी ने बॉलीवुड पर राज किया। उनकी यादगार कहानियांऔर किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। बता दें कि सलमान खान अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहते हैं और अपने पिता सलीम से बहुत लगाव रखते हैं। सलमान खान और सलीम खान को साथ देखकर फैंस गदगद हो जाते हैं।
