Saif-Kareena के बीच आधी रात हुई AC को लेकर भयंकर लड़ाई, ताना देते हुए छोटे नवाब बोले 'अच्छा हुआ करिश्मा से मेरी शादी...'

Saif-Kareena Fight over AC: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनके और सैफ मियां (Saif Ali Khan) के बीच में एसी को लेकर लड़ाइयां होती हैं क्योंकि सैफ को रूम बहुत ही ठंडा चाहिए होता है और उन्हें बहुत ज्यादा ठंडे रूम में दिक्कत होती है।

Saif-Kareena Fight over AC: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हमेशा से ही अपने मुंहफट अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर दिल की बात रखती हैं। करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि शादी के 12 सालों के बाद भी उनके और सैफ के बीच में एसी को लेकर लड़ाई होती हैं। करीना ने बताया है कि सैफ मियां को रूम बहुत ही ठंडा चाहिए होता है लेकिन इससे उन्हें परेशानी होती है, जिसके चलते सैफ-करीना में लड़ाइयां होती हैं।

Saif Kareena Fight

करीना कपूर खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया है, 'सैफ और मेरे बीच एसी टेंपरेचर को लेकर लड़ाइयां होती हैं क्योंकि सैफ को 16 डिग्री पर एसी चलाना होता है और मुझे 20 डिग्री पर...। सैफ को बहुत गर्मी लगती है... जब मैं सैफ से कहती हूं कि एसी थोड़ा कम कर दो तो वो कहते हैं कि मुझे पता है एसी की वजह से लोगों के बीच तलाक हो जाते हैं। जब मैं ज्यादा नाराज हो जाती हूं तो वो 19 डिग्री पर इसे सेट कर लेते हैं ताकि हम ज्यादा न लड़ें। जब करिश्मा हमारे घर आती हैं तो वो 25 डिग्री पर एसी चाहती हैं। सैफ कभी-कभी कहते हैं कि अच्छा हुआ कि मैंने लोलो के साथ शादी नहीं की।'

End of Feed