सैफ अली खान की जन्म कुंडली में थी चोट लगने की भविष्यवाणी, अगले 11 महीनों में गृहकलेश का योग

Saif Ali Khan Horoscope 2025: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बीती रात चाकू से हमला हुआ, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। अगर मीडिया में फैल रही खबरों की मानें तो इस साल सैफ अली खान को चोट लगने की भविष्यवाणी उनकी कुंडली में थी, जो 2025 की शुरुआत में ही सत्य साबित हुई है।

Saif Ali Khan Janm Kundali Horoscope prediction 2025: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात हुए हमले ने सभी लोगों को चौंकाकर रख दिया है। सैफ अली खान के घर में बीती रात कुछ लोग चोरी करने के मकसद से घुसे और छोटे नवाब के साथ उनकी मुतभेड़ हुई। इस मुतभेड़ में सैफ अली खान पर चोरों ने चाकू से हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी सैफ अली खान को तुरंत ही लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका घंटों तक इलाज चला। पटौदी परिवार ने कुछ देर पहले ही आधिकारिक बयान के जरिए बताया है कि सैफ अली खान की सर्जरी अब पूरी हो चुकी है और वो खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।

Saif Ali Khan Janm Kundali

सैफ अली खान की जन्मकुंडली में थी चोट लगने की भविष्यवाणी

अगर प्रभात खबर की रिपोर्ट की मानें तो सैफ अली खान की जन्मकुंडली में इस बात की ओर इशारा किया गया था कि उन्हें साल 2025 में गंभीर चोट लग सकती है। साल 2025 के अभी केवल 15 दिन गुजरे हैं और छोटे नवाब अस्पताल में भर्ती हैं। प्रभात खबर की रिपोर्ट के अनुसार, '2025 में सैफ अली खान के बहुत अच्छा नहीं रहेगा और उन्हें स्वास्थ्य संबंधि परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सैफ पर इस साल विरोधियों का खतरा भी बना रहेगा और कुछ शत्रुओं की वजह से सैफ को गंभीर चोट भी लग सकती है।"

End of Feed